Desh Ke Mentor | देश के मेंटोर योजना | Delhi Sarkar Yojana

Desh Ke Mentor | दिल्ली देश के मेंटोर | Delhi Desh Ke Mentor Yojana | Desh Ke Mentor in HIndi

सरकार सभी छात्रों तक शिक्षा पहुंच सके इसके लिए विभिन्न योजनाओ का संचालन करती है। ये योजनाए छात्रवृत्ति से लेकर छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने तक हैं। दिल्ली सरकार भी समय-समय पर इस तरह के प्रोग्राम लॉन्च करती रहती है ताकि छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। आज हम आपको अपने इस पोस्ट के द्वारा दिल्ली सरकार एक ऐसे ही प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी पहुचने की कोशिश करेंगे, जिसका नाम है देश का मेंटोर प्रोग्राम। इस पोस्ट को पढ़कर आपको इस कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। देश के मेंटोर प्रोग्राम क्या है? , इसे शुरू करने का क्या उद्देश्य है, क्या और किसे लाभ होगा, इसकी विशेषताएं, योग्यताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

Desh Ke Mentor | क्या है दिल्ली सरकार का देश के मेंटोर योजना ?

Desh Ke Mentor Programme के तहत, दिल्ली सरकार अपने पेशे में अनुभवी लोगों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के एक समूह को सलाह देने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेगी। केजरीवाल सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए पोस्ट के अनुसार, यह जन शिक्षा प्रदान करने का एक प्रयास है और यह “भारत का सबसे बड़ा सलाह कार्यक्रम” होगा। देश के मेंटोर प्रोग्राम शुरू करने के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। देश के मेंटर प्रोग्राम के तहत लगभग तीन लाख युवा पेशेवर दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 10 लाख छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने 27 अगस्त 2021 को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसका शुभारंभ किया। देश के मेंटोर प्रोग्राम सितंबर के मध्य में शुरू किया जायेगा।

देश के मेंटोर योजना को इस बात को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों के माता-पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते है। ऐसे में उन बच्चो के करियर को गाइड नहीं करता। इसलिए दिल्ली सरकार इस योजना के माध्यम से देश भर के शिक्षित नागरिकों से ये आग्रह करेगी कि वो सरकारी स्कूलों के छात्रों के एक नामांकित समूह की जिम्मेदारी निभाए और उनके करियर का मार्गदर्शन करे। मेंटोर छात्रों से फोन पर संपर्क कर सकते है और अगर मेंटोर आस पास ही कही रहते है तो वह बच्चो से मिल सकते है। अभिनेता सोनू सूद ने देश भर के नागरिकों से देश के मेंटोर प्रोग्राम से जुड़ने का आह्वान किया है। सोनू सूद खुद भी बच्चों को मार्गदर्शन करेंगे।

Aim of desh ke mentor | देश के मेंटोर योजना क्या लक्ष्य

देश के मेंटोर योजना में शामिल होने वाले छात्रों माता-पिता बहुत कम शिक्षित होते है। ऐसे में वे अपने बच्चो के करियर को सही मार्गदर्शन प्रदान नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने देश के मेंटोर प्रोग्राम की शुरुआत की है ताकि अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र देश भर के अनुभवी पेशेवरों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। इस योजना के माध्यम से वे अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगे और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

Desh ke mentor programme की विशेषताएं

  • इस इनिशिएटिव का शुभारम्भ दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा किया गया है।
  • देश के मेंटोर के माध्यम से मेंटोर्स दिल्ली सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का मार्गदर्शन किया जायेगा।
  • बॉलीवूड अभिनेता सोनू सूद को इस इनिशिएटिव का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  • इसके सितंबर २०२१ के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।
  • सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता काम शिक्षित होने की वजह से बच्चो का सही मार्गदर्शन नहीं कर पते है, इसलिए सरकार देश के मेंटोर योजना के जरिये बच्चो का सही मार्गदर्शन करना चाहती है।
  • देशभर के शिक्षित अनुभवी पेशेवर नागरिको से देश के मेंटोर के तहत ये अपील की जाएगी कि वे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो का मार्गदर्शन करे।
  • मेंटोर फोन पर बच्चो के साथ बात कर सकते है और अगर आस पास में रहते हैं तो बच्चो से मिल भी सकते हैं।
  • बॉलीवूड अभिनेता सोनू सूद ने भी देश भर के नागरिकों से इस योजना से जुड़ने का अपील की है।
  • सोनू सूद खुद भी बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।
  • इस योजना की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने 27 अगस्त, 2021 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है।

Desh Ke Mentor Yojana में आवेदन कैसे होगा ?

दिल्ली सरकार ने अभी कार्यक्रम शुरू करने के लिए देश के मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत आवेदन प्रक्रियाओं की घोषणा की है। जल्द ही सरकार 2021 के राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम के तहत आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी।एक बार सरकार कार्यक्रम के तहत आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान करती है, तो हम आपको इस लेख के माध्यम से निश्चित रूप से बताएंगे। इसलिए, कृपया हमारे लेख के संपर्क में रहें।

देश के मेंटोर योजना की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज | Desh ke mentor yojana document required 
  • आवेदक दिल्ली का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
Brief of Desh Ke Mentor Programme
योजना का नाम देश के मेंटोर
शुभारम्भ मुख्यामंत्री अरविन्द केजरीवाल
राज्य दिल्ली
ब्रांड एंबेसडर सोनू सूद
लक्ष्य सरकारी स्कूलों के बच्चो का मार्गदर्शन करना
लाभार्थी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे
आधिकारिक वेबसाइट अभी मौजूद नहीं

1 thought on “Desh Ke Mentor | देश के मेंटोर योजना | Delhi Sarkar Yojana”

Leave a Comment